TCS ने 12,000 कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा – आईटी जगत में बढ़ी चिंता
मुंबई, 2 अगस्त 2025 – भारत की अग्रणी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने एक बड़े निर्णय के तहत अब तक 12,000 कर्मचारियों को लेऑफ (छंटनी) करने की घोषणा की है।
कंपनी के अनुसार, यह छंटनी उनके “प्रोजेक्ट अलोकेशन” अभियान का हिस्सा है, जिसके अंतर्गत वे कर्मचारी जो लंबे समय से किसी भी प्रोजेक्ट पर नहीं लगे हैं, उन्हें प्रभावित किया जा रहा है।

